समाचारकुल-106 प्रार्थना पत्रों में से 22 का हुआ मौके पर निस्तारण-MIRZAPUR

कुल-106 प्रार्थना पत्रों में से 22 का हुआ मौके पर निस्तारण-MIRZAPUR

जनपद के थानों पर समाधान दिवस का आयोजन, कुल-106 प्रार्थना पत्रों में से 22 का हुआ मौके पर निस्तारण*
*थाना लालगंज व हलिया में पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया।*
आज दिनांक-05-01-2019 को शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने पर आने वाले लोगों की समस्याएं सुनी गई तथा निस्तारण भी कराया गया। दिनाँक-05-01-2019 को आयोजित थाना समाधान दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना लालगंज व थाना हलिया में जाकर फरियादियों की शिकायत सुनी गयी तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।
उक्त थाना दिवस में जनपद के समस्त थानों पर कुल- 106 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 22 मामलों का निस्तारण कराया गया, जबकि 84 शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।
दिनांक-05-01-2019 को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नानुसार हैः-
थाना कोतवाली शहर में 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित व 01 शेष, कोतवाली कटरा में 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित व 02 शेष, थाना विन्ध्याचल में कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित तथा 06 शेष, को0देहात में कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित व 05 शेष, थाना चील्ह में कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 08 शेष, थाना कछवां में कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 का निस्तारण 11 शेष, थाना पड़री में कुल 08 प्रार्थना पत्र में से 02 निस्तारित 06 शेष, थाना लालगंज में कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित 07 शेष, थाना जिगना में कुल 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त 16 शेष, थाना चुनार में कुल 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त जिसमें से 01 निस्तारित 08 शेष, थाना अदलहाट में कुल 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 शेष, थाना जमालपुर में 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित व 01 शेष, थाना अहरौरा में कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारित 01 प्रार्थना पत्र शेष, थाना मड़िहान में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारित व 05 शेष रहे। निस्तारण हेतु शेष कुल 84 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को रवाना किया गया है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं