समाचारजिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने 06 धान क्रय केन्द्रो का...

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने 06 धान क्रय केन्द्रो का किया औचक निरीक्षण


मीरजापुर, 05 जनवरी, 2022- जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने लालगंज तहसील अन्तर्गत कुल 06 धान क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी सबसे पहले पी0सी0एफ0 द्वारा संचालित लालगंज धान क्रय केन्द्र पर पहुॅचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। इस अवसर पर श्री विकास तिवारी केन्द्र प्रभारी उपथित रहें। 09 लोगो को आज के लिये टोकन निर्गत किया गया था जिसमें 03 किसानो के धान की खरीद की जा चुकी थी। केन्द्र पर टोकन के अनुसार धान की तौल करते हुये पाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कृषको से वार्ता करने पर धान खरीद व्यवस्था से संतुष्ट बताया गया। विपणन शाखा के लालगंज प्रथम व द्वितीय के निरीक्षण पर केन्द्र प्रभारी दशरथ उपस्थित रहें। आज तौल के लिये 11 लोगो को टोकन निर्गत किया गया था। आनलाइन टोकन सूची की एक प्रति केन्द्र पर चस्पा भी किया गया था। केन्द्र पर टोकन के अनुसार खरीद पाया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आनलाइन टोकन की एक प्रति चस्पा एवं एक प्रति रिकार्ड हेतु सुरक्षित रखा जाय। उन्होने कहा कि किसानो की खरीद उसी दिन अनिवार्य रूप से कर लिया जाय ताकि किसानो का टोकन निरस्त न होने पाये। विकास खण्ड हलिया अन्तर्गत विपणन शाखा द्वारा संचालित केन्द्र प्रथम व द्वितीय हलिया का निरीक्षण किया गया। दोनो केन्द्रो पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाये गये। आनलाइन जारी टोकन के अनुसार धान खरीद किया जा रहा था, हलिया द्वितीय केन्द्र पर टोकन सूची नही थी अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित करते हुये कहा कि अपने आई0डी0 से आनलाइन टोकन सूची निर्गत कर केन्द्र पर चस्पा करें तथा टोकन प्राप्त किसानो की खरीद उसी दिन कर लिया जाय। पी0सी0यू0 द्वारा संचालित केन्द्र पंचवटी एवं ए0बी0एन0एग्रो0 कोआपरेटिव सोसाइटी गढ़वा का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें आनलाइन टोकन के अनुसार धान खरीद करते हुये पाया गया सभी केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया गया कि जिन किसानो का टोकन जिस तिथि के लिये जारी किया गया है उसी दिन उनके धान की खरीद अवश्य कर लिया जाय ताकि टोकन निरस्त न होने पायें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं