समाचारथाना दिवस पर कौन अधिकारी फरियादियों की फरियाद सुनेंगे इसके लिए डीएम...

थाना दिवस पर कौन अधिकारी फरियादियों की फरियाद सुनेंगे इसके लिए डीएम ने जारी किया आदेश,मिर्जापुर

मीरजापुर 22 सितम्बर 2023- शासन के निर्देश पर प्रत्येक थाना पर आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में प्रत्येक तहसील के किसी न किसी एक थाना पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी रहेंगे तथा शेष थानों पर उप जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी व तहसीलदार स्तर के अधिकारी उपस्थित होकर जनसुनवाई करेंगे।
उक्त आशय की जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा जारी एक आदेश के तहत थाना दिवसों में अधिक से अधिक जन समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर कराया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस पर जिस अधिकारी के द्वारा जनसुनवाई की जाएगी वहीं अधिकारी अगले थाना समाधान दिवस पर उसी थाना पर उपस्थित रहेगा, ताकि जनसुनवाई के साथ ही पिछले थाना समाधान दिवस में समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए आदेशों के अनुपालन के संबंध में अनुपालन की स्थिति गुणवत्ता की भी जानकारी की जाय। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश की तहत कहां कि थाना समाधान दिवसों पर अधिकारियों की तैनाती के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि प्रभारी अधिकारी संबंधित थाना पर पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 2ः00 बजे तक उपस्थित होकर जनसुनवाई करना सुनिश्चित करें।
उ0प्र0 शासन गृह (पुलिस) अनुभाग-3 के निर्देश के क्रम में जन समस्याओं के निराकरण हेतु थाना समाधान दिवस पर कोविड-19 के दिये गये निर्देशो का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुये सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्वकर्मी एवं पुलिसकर्मी थाने पर उपस्थित होकर समस्याओं का मौके पर त्वरित निस्तारण निदान करेंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक थाना समाधान दिवस पर किन्ही दो थानों का अलग-अलग आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा। *कलेक्ट्रेट जन सुनवाई में प्राप्त जो प्रार्थना पत्र थाना समाधान दिवस के लिये चिन्हित कर भेजा जायेगा, वह प्रार्थना पत्र सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी के पास थाना समाधान दिवस के एक दिन पूर्व इस आशय से प्रेषित किया जायेगा कि थाना दिवस के दिन इन प्रार्थना पत्रो को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुये निस्तारण सुनिश्चित करायेंगे।*
थाना समाधान दिवस के आयोजन हेतु माह सितम्बर 2023 से 11 नवम्बर 2023 तक के संशोधित कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस दिनांक 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना कोतवाली देहात, नगर मजिस्ट्र विनय कुमार सिंह 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को कोतवाली शहर, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को चील्ह, अपर उप जिलाधिकारी सदर 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना कोतवाली कटरा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नीरज पटेल 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना विन्ध्याचल, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना जिगना, तहसीलदार सदर 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना कछंवा, तहसीलदार (न्यायिक) सदर 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना पड़री, अपर जिलाधिकारी भू0रा0 सत्य प्रकाश सिंह 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना चुनार, उप जिलाधिकारी चुनार नवनीत सेहारा थाना अदलहाट, उप जिलाधिकारी न्यायिक 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना जमालपुर, तहसीलदार चुनार दिनांक 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना अहरौरा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह दिनांक 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना मड़िहान, उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी दिनांक 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना संतनगर, तहसीलदार मड़िहान दिनांक 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना राजगढ़, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनांक 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना लालगंज, उप जिलाधिकारी लालगंज दिनांक 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना ड्रमण्डगंज, तहसीलदार लालगंज दिनांक 23 सितम्बर 2023 चतुर्थ एवं 14 अक्टूबर 2023 द्वितीय को थाना हलिया एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय थाना कोतवाली शहर, नगर मजिस्ट्रेट दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय थाना कोतवाली कटरा, उप जिलाधिकारी सदर दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय थाना कोताली देहात, अपर उप जिलाधिकारी दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय थाना विन्ध्याचल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय थाना चील्ह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय थाना पड़री, तहसीलदार सदर दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय थाना जिगना, तहसीलदार (न्यायिक) सदर दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना कछंवा, मुख्य विकास अधिकारी दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना जमालपुर, उप जिलाधिकारी चुनार दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना अहरौरा, उप जिलाधिकारी न्यायिक दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना चुनार, तहसीलदार चुनार दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना अदलहाट, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना संतनगर, उप जिलाधिकारी मड़िहान दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना राजगढ़, तहसीलदार मड़िहान दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना मड़िहान, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना ड्रमण्डगंज, उप जिलाधिकारी लालगंज दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना हलिया, तहसीलदार लालगंज दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ एवं 11 नवम्बर 2023 द्वितीय को थाना लालगंज में उपस्थित होकर आये हुये फरियादियों की जन समस्याओं को सुनेंगे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं