मड़िहान तिसुही स्थित एस. एस. पी. पी. डी. पी. जी. कॉलेज एवं मां विंध्यवासिनी बी. टी. सी. कॉलेज में आज धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के सभी विभाग की छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश मौर्य ने पुरस्कार वितरण करके छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। तत्पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दीपावली की महत्ता पर विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक रवि भूषण तिवारी, डॉ भुवनेश्वर दुबे ,नील रतन सिंह, यशपाल सिंह, अजीत सिंह ,संतोष सिंह ,सुप्रिया श्रीवास्तव ,पूजा सिंह, मातेश्वरी देवी एवं मंगला सिंह उपस्थित रहे।
धनतेरस के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन -मिर्जापुर
आज ही डाउनलोड करें
विशेष समाचार सामग्री के लिए
Downloads
10,000+
Ratings
4.4 / 5