समाचारनवरात्र मेला में नमामि गंगे चित्र प्रदर्शनी का विधायक ने किया उद्घाटन-MIRZAPUR

नवरात्र मेला में नमामि गंगे चित्र प्रदर्शनी का विधायक ने किया उद्घाटन-MIRZAPUR

मीरजापुर 19 मार्च 2018 (माॅ विन्ध्यवासिनि के धाम विन्ध्याचल में चल रहे चैत्र नव दिवसीय नवरात्र मेला के प्रथम दिन सांय काल से जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित नमामि गंगे चित्र प्रदर्शनी का वृहद आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से माॅ गंगा के साफ सफाई व स्वच्ठता के प्रति लोगो को जागरूक करने का जिला प्रशासन के द्वारा सुन्दर प्रयास किया गया है।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र एवं िवधायक मडिहान व व अध्यक्ष नगर पालिका के द्वारा संयुक्त रूप् से सांय 7ः30 बजे फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन व माॅ विन्ध्यवासिनि के चित्र पर माल्याणपर कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया। विधायक गण व जन प्रतिनिधियों के द्वारा जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे, पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के साथ विशाल प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। तदुपरान्त सभी लोगो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी देखा गयाा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबसे पहले माॅ गंगा के अवतरण पर महेश्वर पति त्रिपाठी के शिष्य मनीष शर्मा के द्वारा नमामि गंगे व स्वच्छता पर आधारित एक-एक कर मनोहारी कथ्थक नृत प्रस्तुत किया गया इसके प्श्चात वाराणसी के सुप्रसिद्ध शास्त्री कलाकार विजय कपूर ने होली गीत के साथ माॅ गंगा का सुन्दर गीत और अन्त में ’’सजधज कर जिस दिन मौत की सहजादी आयेगी, न सोना काम आयेगा न चाॅदी काम आयेगी। गीत गाकर उपस्थित यसोताओं को भाव विभोर कर दिया इसके बाद मीरजापुर के लोकगायक विद्यासागर प्रेमी व जटाशंकर एंड पार्टी के द्वारा कई लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे द्वारा गायक विजय कपूर को अंग वस्त्रम व माॅ का चित्र भेटकर सम्मानित भी किया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने नगा विधायक रत्नाकर मिश्र, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार पाण्डेय के द्वारा मडिहान विधायक व नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अध्यक्ष नगर पालिका मनोज जयसवाल तथा अपर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, व ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट व नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र पताप मिश्र को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रदर्शनी पंडाल में बाल विकास परियोजना, जिला पंचायत, स्वास्थ विभाग, आदि ग्राम उद्योग,एन0आर0एल0एम सहित अन्य छोटे -छोटे लघुउद्योगो के द्वारा निर्मित सामाग्रियो की दंकान भी प्रदर्शनी को शोभायमान कर रहे थे।प्रदर्शनी / सांस्कृतिक कार्यक्रम मे नवरात्र के प्रत्येक दिन अलग-अलग नामचीन कलाकारों के द्वारा प्रस्तुतिया करायी जायेगी।

मंच का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं