कटरा कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ उचक्के, दिनदहाड़े वारदात

मिर्जापुर: स्कूल के बाहर खड़ी बाइक की डिग्गी काटकर उचक्के फरार, आभूषण व दस्तावेज ले गए

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी चौकी अंतर्गत मुजफ्फरगंज इलाके में दिनदहाड़े उचक्कों ने खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए उसकी डिग्गी काटकर सामान पार कर दिया। घटना 16 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस एन पब्लिक स्कूल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल की डिग्गी को अज्ञात उचक्कों ने काट दिया और उसमें रखे आवश्यक दस्तावेज के साथ आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद बाइक मालिक ने बताया कि डिग्गी में जरूरी कागजात के अलावा कीमती जेवर भी रखे गए थे, जो चोरी हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर घटना हुई, वहां पुलिस की नियमित बीट ड्यूटी रहती है, इसके बावजूद इस तरह की घटना होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

घटना के बाद मोटरसाइकिल चालकों सहित आसपास के लोगों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें