समाचारप्रमुख सचिव महेश गुप्ता की पत्नी ने किया उद्घाटन-MIRZAPUR

प्रमुख सचिव महेश गुप्ता की पत्नी ने किया उद्घाटन-MIRZAPUR

9453821310-मिर्जापुर विंध्याचल बस स्टैंड के पास जिला प्रशासन के द्वारा वृहद रूप से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो पूरे नवरात्र के समय आए हुए दर्शनार्थी भक्तगणों व पर्यटन के लिए खुला रहेगा |ये कार्यक्रम व प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है |नमामि गंगे की योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी के साथ साथ जादूगर नृत्य संगीत कत्थक प्राचीन परंपराओं के चित्रण का संग्रह का उम्दा व्यवस्था जिला स्तर पर किया गया है| प्रमुख सचिव महेश गुप्ता के द्वारा इसी परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की तरफ से विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे जिसका उद्घाटन सचिव महेश गुप्ता व उनकी धर्म पत्नी के द्वारा किया गया , सचिव ने बताया की गंगा को स्वच्छ रखने के लिए लोगो को इस प्रदर्शनी से बल मिलेगा |गंगा की पवित्रता व अविरल धारा को बनाये रखा जाना चाहिए |साथ में जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे |नवरात्र मेले में सूचना विभाग के अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने प्रदर्शनी कार्यक्रम के लिए कड़ी मेहनत किया| इस बार जिला प्रशासन के द्वारा जो इंतजाम किया गया है वह हर वर्ष के तुलना में बेहतरीन इंतजाम माना जा रहा है इसके पीछे जिला प्रशासन खासतौर पर जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे की इच्छाशक्ति की चर्चा की जा रही है|

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं