वीरेंद्र गुप्ता 9453821310,
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में आयुक्त, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सभी का दौरा
बाढ़ स्थिति पर निगरानी हेतु बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित
बाढ़ ग्रसित क्षेत्रो में लंच पैकेट, नाव, बरसाती पन्नी, मोमबत्ती द्वारा राहत एवं बचाव कार्य
मीरजापुर, 11 अगस्त 2021। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मीरजापुर में बाढ़ के खतरे के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम बनाते हुये जानकारी/सूचना/राहत सहायता एवं समांग्री पूछताछ हेतु निम्न नम्बर 05442-256357, 253201, 252900, 256552, 252801, 253622, 252323, 253624, 253625, 253626, 253627, 253628 जारी किया। तहसील सदर के 222 गाॅव तथा तहसील चुनार के 184 गाॅव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ कंट्रोल रूम से प्रभावित सभी गाॅव के प्रधानो से टेलीफोनिक सम्पर्क कर पानी से घिरे मकान, खेत, मवेशी, रास्ता एवं नाव की स्थिति खाने का पैकेट, राहत समाग्री आदि बिन्दुओ पर नजर रखी जा रही है। मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह के साथ मझवा कोन एवं छानबे ब्लाक के कई गाॅवो का दौरा कर बाढ़ की जमीनी स्थित को जाना तथा राहत कार्य के प्रभावी कदम उठाये। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी चुनार रोशनी यादव ने बाढ़ पीड़ित मेड़िया वनवासियो का हाल चाल जानकर बाढ़ की स्थित का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह ने बताया कि तहसील सदर में बाढ़ प्रभावित गाॅव-35 आबादी, 187 केवल कृषि तथा तहसील चुनार में 125 आबादी, 217 केवल कृषि, मेरूण्ड 27 कुल 406 बाढ़ ग्रसित हैं। जिसमें आवागमन एवं बचाव हेतु 120 नाव जिला प्रशासन द्वारा चलायी जा रही है। उन्होने बताया कि सदर में कल नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के नेतृत्व में तहसीलदार सुनील द्वारा 500 लंच पैकेट तथा आज ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में 1000 लंच पैकेट तथा चुनार में 500 लंच पैकेट का वितरण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में किया गया। इसी के साथ-साथ बाढ़ में डूबे घरवालो को अस्थायी प्रवास हेतु बरसाती पन्नी एवं मोमबत्ती का वितरण किया जा रहा हैं। पशुओ को बचाने हेतु चारे एवं उनको गौशाला में स्थान्तरित किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में फसें परीक्षार्थियो को परीक्षा देने हेतु नाव की आवश्यकता के दृष्टिगत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी/उपजिलाधिकारी को सूचित कर सुविधा पा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रो में राहत समाग्री एवं बचाव कार्य हेतु पूरा जिला प्रशासन कटिबद्ध हैं।