भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा पत्रक-MIRZAPUR

43

VIRENDRA GUPTA – अहरौरा(मिर्जापुर) प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोनभद्र दौरे पर जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का अहरौरा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मेंहदीपुर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंडी समिति के समीप ओवरब्रिज के बाद भारतीय किसान यूनियन व मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर किसानों की समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, अरूणेश सिंह , अशोक सिंह, राजेश सिंह , धीरज केशरी, भागवत सिंह, रामविलास सिंह, सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।