समाचारभारी पुलिस फोर्स के साथ SDM चुनार पहुंचे मौके पर-MIRZAPUR

भारी पुलिस फोर्स के साथ SDM चुनार पहुंचे मौके पर-MIRZAPUR

आज दिनांक 8-08-2019 को सुबह 11 बजे पुरूषोत्तमपुर बाजार बाई पास बनवाने के लिए भारी फोर्स के साथ चुनार के उप जिलाधिकारी और कानूनगो अनुराग यादव के साथ चुनार इंस्पेक्टर राजेश चौबे और नरायनपुर चौकी इंचार्ज के साथ दर्जनों पुलिस फोर्स और कई लेखपाल मौके पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे परन्तु सहसपुरा, काशीपुर, प्रतापपुर, दर्रा आदि गावों के सैकड़ों किसानों के भारी विरोध करने और सम्बन्धित लेखपालों और अधिकारियों के खिलाफ घोर अनियमितता करने का आरोप लगाया सभी किसानों के द्वारा आरविटेशन का निस्तारण के साथ अन्य समस्याओं को निपटाने के बाद ही काम लगाने की मांग किया गया | किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद SDM चुनार द्वारा त्वरित कार्रवाई करने को आदेशित किया गया और कानूनगो के साथ लेखपालों को बेला रोड पर कैम्प कर समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश देते हुए कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक NH-7 बाई पास में काम नहीं लगेगा |इसका सभी किसानों ने स्वागत किया और अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया किसानों में मुख्य रूप से श्री माता प्रसाद सिंह पटेल एडवोकेट, सीए अरूण कुमार सिंह पटेल, रविनाथ पांडे, अनिल सिंह पटेल प्रधान, कुंदन सिंह पटेल, अशोक सिंह पटेल प्रधान, डा. दिनेश सिंह पटेल, रामचंद्रर सिंह पटेल,मनोरमा पटेल, रीता पटेल, अमरनाथ सिंह पटेल, कुंदन सिंह पटेल, अशोक कुमार सिंह पटेल, काकू सिंह पटेल, रमेश मिश्रा, चंदन केशरी, रमेश सिंह स्वामी,रमाशंकर सिंह पटेल, जय हिंद सिंह पटेल, इंद्रदेव सिंह पटेल, शमसेर सिंह पटेल, डॉ. तेजबली सिंह पटेल, रामसकल सिंह पटेल, आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं