पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महर्षि बाल्मीकि जंयती
तहसील, ब्लाक व नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत मन्दिरो में रामायण पाठ व भजन का किया गया आयोजन
मीरजापुर, 20 अक्टूबर, 2021- आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखला में आज शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न स्थलो पर महर्षि बाल्मीकि जंयती का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आयुक्त कार्यालय में महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के मार्गदर्शन में जनपद मुख्यालय के तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत गऊघाट स्थित राम जानकी मन्दिर पर महर्षि बाल्मीकि जंयती के अवसर पर उप जिलाधिकारी चन्द्रभान सिंह की अध्यक्षता में रामायण पाठ एवं भजन का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा महर्षि बाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यो, मावन मूल्यो एवं राष्ट्र मूल्यो की स्थापना का आदर्श हैं। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सुनील कुमार, नायब तहसीलदार के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद, मीरजापुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन अध्यक्ष नगर पालिका मीरजापुर मनोज जायसवाल द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर मालयार्पण करने के पश्चात् एक गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमे अध्यक्ष द्वारा महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके दिखाये गये मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम मे संजय सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक, (स्व०भा०मि०-नगरीय), बृजमोहन यादव कर अधीक्षक, मनोज सोनकर अवर अभियंता निर्माण, अवधेश यादव लेखा लिपिक, अनिल जयसवाल कर निरीक्षक, जयशंकर सिंह कर निरीक्षक, संजय पटेल कर निरीक्षक, प्रेमनाथ ओझा कंप्यूटर प्रभारी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शंकर यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
जंयती समारोह के क्रम में तहसील लालगंज में भजन पाठ का आयोजन किया गया जिसमें उप जिलाधिकारी लालगंज अमित शुक्ला ने बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं बाल्मीकि रामायण का पूजन किया गया। इसी क्रम में तहसील चुनार रोशनी यादव, तहसील मड़िहान में जितेन्द्र बहादुर एवं जनपद के सभी विकास खण्डो में खण्ड विकास अधिकारियो व नगर पंचायतो में अधिशाषी अधिकारियो के द्वारा भी महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये रामायण पाठ व भजन का शुभारम्भ किया गया। आचार्य राम शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान के सभागार में आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक आर0के0 भारद्वाज ने महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करते हुये श्रद्धा सुमन भाव से माल्यार्पण करते हुये महर्षि बाल्मीकि को सामाजिक समरसता एवं सामाजिक मूल्यो का प्रतिमान बताया।