समाचारमहिला किसानों को सम्मानित किया-ANUPRIYA PATEL

महिला किसानों को सम्मानित किया-ANUPRIYA PATEL

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज जिला पंचायत सभागार कक्ष में जनपद की तमाम वो महिलाएं एकत्रित हुई थी जिन्होंने कृषि क्षेत्र में अपनी रुचि के अनुसार बेहतर कार्य किया था। कृषि विभाग द्वारा आयोजित महिला किसान गोष्ठी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थी उन्होंने ऐसे महिला किसानों को सम्मानित किया जिन्होंने समूह के माध्यम से या अपने कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग करके अपनी आय में वृद्धि की थी। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर पहलू पर किसानों को खासतौर पर महिला किसानों को भी वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने के लिए उनको जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ,जैविक खाद के प्रयोग पर बल दिया जा रहा है मिर्जापुर की किसान महिलाएं जिन्होंने अपने उत्पादन को बढ़ाया है उनको सम्मानित भी किया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिला किसानों ने अपने बीच खेती से जुड़े तमाम जानकारियां व तकनीक जाना , साथ ही मृदा परीक्षण पर भी जोर दिया गया |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं