वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310,
*जिला जज ने ग्राम न्यायालय का किया शुभारंभ*
*लालगंज तहसील में ग्राम न्यायालय खुलना प्रस्तावित है।
मिर्जापुर।तहसील मड़िहान में ग्राम न्यायालय का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश लालचंद गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी सुमित पराशर जज होंगे। न्यायाधिकारी द्वारा ग्राम न्यायलय में 2 वर्ष की सज़ा वाले फौज दरी के मामले, 25 हज़ार मालियत के सिविल मामले, और 20 हज़ार तक के चोरी के मामले का निस्तारण किया जायेगा। उदघाटन समारोह में मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण वीर नायक प्रथम अपर जिला जज भगवती प्रसाद सक्सेना विशेष न्यायाधीश scst संजय हरि शुक्ला, विशेष न्यायाधीश जीतेन्द्र मिश्रा, CJM इंद्रजीत सिंह , सिविल जज जू0डी0 सौरभ श्रीवास्तव, कोर्ट मैनेजर आर्चित सिन्हा, अपर जिलाधिकारी मड़िहान, तहसीलदार मड़िहान मौजूद थे।