समाचारराष्ट्रपति ने सपरिवार मां विन्ध्वासिनी देवी का किया दर्शन पूजन,मुख्यमंत्री द्वारा हेलीपैड...

राष्ट्रपति ने सपरिवार मां विन्ध्वासिनी देवी का किया दर्शन पूजन,मुख्यमंत्री द्वारा हेलीपैड पर किया स्वागत

VIRENDRA GUPTA 9453821310-
मीरजापुर, 14 मार्च, 2021 राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज सपरिवार विन्ध्याचल पहुॅच कर विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, धर्मान्थ कार्य एवं पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, सांसद अनुप्रिया पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मझंवा सुचिस्मिता मौर्य, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधाायक छानबे राहुल प्रकाश उपस्थित रहे। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को विन्ध्यवासिनी देवी फोटो एवं भगवा राम की प्रतिमा को भेट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मां विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर के चारो ओर 50 फीट की परिक्रमा पथ एवं प्रस्तावित विन्ध्य कारीडोर के विकास कार्य के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी।

इसके पूर्व राष्ट्रपति अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत अष्टभुजा हेलीपैड पर उतरने के बाद अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुॅचे तद्उपरान्त वहाॅ पर लगभग एक घण्टा रूकने के बाद मां विन्ध्यवासिनी के देवी के दर्शन के लिये निकले तथा मन्दिर पहुॅच कर आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी के चरणो मे सिर झुकाया तथा चुनरी चढ़ायी विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री द्वारा हवन कुण्ड मे हवन भी किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, वाराणसी क्षेत्र के ए0डी0जी0 ब्रजभूषण शर्मा, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व जनप्रनिधि उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं