समाचारराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अब 08 मई 2021 को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अब 08 मई 2021 को

VIRENDRA GUPTA 9453821310-
कोरोना के फैलते महामारी को दृष्टिगत रखते हुये 10 अप्रैल 2021 को दीवानी न्यायालय परिसर मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अब 08 मई 2021 को

मीरजापुर दिनांक 05 अप्रैल 2021/ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित कुमार यादव द्वितीय ने जानकारी देते हुये बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूर्वाहन 10ः30 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में, बाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान तथा समस्त तहसीलों एवं विभागो में किया जाना प्रस्तावित था। वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए माननीय न्यायमूर्ति संजय यादव, वरिष्ठ न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों यथा अन्य विधिक संस्थानों में दिनांक 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। अब उसके स्थान पर दिनांक 8 मई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूर्वाहन 10ः30 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में, बाहय न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान तथा समस्त तहसीलो एवं विभागों में किया जाएगा। पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित कुमार यादव द्वितीय ने बताया कि 8 मई 2021 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय के मुकदमे जो अपराधिक शमनीय प्राकृति के वाद, धारा-138 का पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाये,ं श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, बैंक वसूली (रिकवरी शूट ) वाद, परिवारिक / वैवाहिक विवाद, दीवानी वाद, (किराया, सुखाधिकार, व्यादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद,) राजस्व वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से संबंधित विवादों सहित) सर्विस से वेतन संबंधित विवाद एवं सेवानिवृत्त लाभों से संबंधित विवाद, ट्रैफिक चलानी सहित अन्य चलानी मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण करने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा सभी न्यायालय बाहय न्यायालय चुनार एवं ग्राम न्यायालय मड़िहान को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन मामलों को ज्यादा से ज्यादा निस्तारण कराने का लक्ष्य रखा गया ह,ै समस्त बैंकों के ऋण से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों में बकायेदारों को ज्यादा से ज्यादा छूट का लाभ प्रदान कराते हुए अधिकाधिक मामलों का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने वादकारियो अधिवक्ता बंधुओं से बंधुओं से अपील किए हैं कि वह अपने-अपने मुकदमों का निस्तारण अब 8 मई 2021 के राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कराएं।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं