समाचारवृद्ध महिला ने अपने सौतेले पुत्रों व पुत्री पर मारने-पीटने का लगाया...

वृद्ध महिला ने अपने सौतेले पुत्रों व पुत्री पर मारने-पीटने का लगाया आरोप

उनका आरोप है कि सौतेले पुत्र व पुत्री उनको घर से निकालना चाहती है और धमकी दे रहे

पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने अपने सौतेले पुत्रों व पुत्री के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की

मिर्जापुर। सिटी कोतवाली के क्षेत्र के रामबाग चकबंदी आफिस के पास निवासिनी एक वृद्ध महिला अलीमुन्निशा पत्नी स्व.बन्ने राईन ने अपने ही
सौतेले पुत्रों व पुत्री पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि मेरे पति की मृत्यु काफी वर्ष पहले हो गई थी। मेरे दो पुत्रियां और तीन लड़के हैं बड़े वाले पुत्र का नाम चांद राईन व छोटे वाले पुत्र का नाम विक्की लड़की तारा यह तीनों सौतेले बेटे है। सैफ राईन और एक लड़की हमारी है। सभी एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। जबकि बड़ी बेटी की शादी झारखंड के रांची में किया था। किसी कारणों से बेटी का तलाक हो गया। मैं और मेरी बेटी अपने छोटे बेटे सैफ के साथ झारखंड में रहते हैं। बेटी भाई के साथ सब्जी की दुकान लगाने और बिक्री करने में मदद करती है। दोनों पढ़ भी रहे हैं। सब्जी की दुकान से परिवार का गुजर-बसर होता है। उन्होंने कहा कि बड़े बेटे चांद के साथ तलाक शुदा बहन व विक्की रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वह अपनी पत्नी तथा रिश्तेदारों के बहकावे में आकर प्रतिदिन गाली-गलौज करता है और मारता-पीटता रहता है। बगैर किसी बात के वह अपने छोटे भाई से भी विवाद करता रहता है। प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की गई है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं