मीरजापुर 06 दिसम्बर 2023- शासन के निर्देश के क्रम में कल दिनांक 07 जनवरी 2022 को जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया हैं। तहसील सदर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, तहसील चुनार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, एवं तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया हैं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा उपरोक्त सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा गया है किसम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक अपने निर्धारित तहसील में उपस्थित होकर शासनादेश में दिये गये निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये जन समस्याओं समाधान सुनिश्चित करें।