अहरौरा में 75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

अहरौरा में 75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर। अहरौरा थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन चार पहिया वाहनों से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बिहार के तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अहरौरा थाना पुलिस तथा एसओजी/सर्विलांस टीम ने 18 मई की रात थाना क्षेत्र के ग्राम हिनौता स्थित लखनिया दरी मार्ग के पास सघन चेकिंग के दौरान एक साथ आ रही तीन संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहनों से कुल 1075 बोतल विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से पटना निवासी सुरज कुमार (19 वर्ष), सारण निवासी आकाश कुमार (24 वर्ष) और नालंदा निवासी विकास कुमार (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कारों की नंबर प्लेट बदलकर शराब को छिपाकर बिहार ले जा रहे थे, जहां ऊंचे दामों पर इसकी बिक्री की जानी थी। पुलिस ने तीनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है।

इस संबंध में थाना अहरौरा पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, सर्विलांस/एसओजी की टीम शामिल रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें