चुनार, मिर्जापुर।
मिर्जापुर जिले के चिकित्सा इतिहास मे जुड़ी एक और उल्लेखनीय उपलब्धि, चुनार स्थित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एण्ड डायग्नोस्टिक मे सफलतापूर्वक संपन्न हुई पहली बार जुड़वाँ बच्चों की नॉर्मल डिलेवरी। एपेक्स के चेयरमैन एवं वरिष्ठ स्पाइन सर्जन प्रो डॉ एस के सिंह के मार्गदर्शन मे एपेक्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा सिंह एवं कुशल ओटी टीम द्वारा इस जटिल सर्जरी को संपादित किया गया। माँ और दोनों शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं यह सफलता न केवल परिवार के लिए अपार खुशी का अवसर है, बल्कि अस्पताल के लिए भी गर्व का क्षण है। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक में वर्तमान में हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, कैंसर उपचार, क्रिटिकल केयर, बाल रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला, दंत चिकित्सा सहित अनेक {“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false,”used_sources”:{“version”:1,”sources”:[{“id”:”281793139058211″,”type”:”ugc”},{“id”:”314096429037211″,”type”:”ugc”}]}}विशेषताओं की सेवाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सकों के मार्गदर्शन में मरीजों को सरकारी दरों पर उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। प्रो.डॉ. एस. के. सिंह ने इस सफलता को अस्पताल के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जुड़वाँ बच्चों की सफल नॉर्मल डिलेवरी यह दर्शाती है कि हमारे यहाँ प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग पूरी तरह सक्षम और आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। यह उपलब्धि केवल एक चिकित्सा सफलता नहीं, बल्कि मिर्जापुर जैसे अंचल में उन्नत और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नया अध्याय है। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की इस ऐतिहासिक सफलता से स्थानीय जनता को भरोसा मिला है कि अब जटिल से जटिल मामलों का समाधान जिले में ही संभव है।
कांवड़ यात्रा मार्ग और गंगा घाटों का DIG पूनम ने किया निरीक्षण
सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मीरजापुर। कांवड़ यात्रा-2026...
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और...
राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए बजाज स्कूल के 8 खिलाड़ी चयनित
मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के खिलाड़ियों ने CISCE Regional Kabaddi Tournaments...
पत्रकार वीरेंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचे राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई खुलकर चर्चा
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा...