कोर्ट मैरिज के दौरान हंगामा, गाजीपुर के युवक-युवती को पुलिस ने सुरक्षा में लिया

मिर्जापुर। मिर्जापुर कचहरी परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब गाजीपुर जिले का एक युवक और युवती कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने दोनों का विरोध किया और मारपीट की घटना सामने आई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को अपनी सुरक्षा में लेकर हिरासत में ले लिया। मामला संवेदनशील होने के कारण मिर्जापुर पुलिस ने इसकी सूचना गाजीपुर पुलिस को दी। बाद में दोनों को गाजीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की वजह युवक और युवती के अलग-अलग धर्म से होने की बात बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक रूप से किसी पक्ष की पुष्टि नहीं की है।
गाजीपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें