मीरजापुर में चला ‘ऑपरेशन अज्ञात’, बिना नंबर प्लेट और HSRP के 63 वाहनों का चालान, 11 वाहन सीज

मीरजापुर में चला ‘ऑपरेशन अज्ञात’, बिना नंबर प्लेट और HSRP के 63 वाहनों का चालान, 11 वाहन सीज

दो दिवसीय विशेष अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड और बिना प्रपत्र वाले वाहनों पर भी चला शिकंजा

मीरजापुर, 24 जुलाई। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मीरजापुर में 23 और 24 जुलाई को विशेष अभियान “ऑपरेशन अज्ञात” चलाया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, विकृत या मानकविहीन नंबर प्लेट तथा बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान कुल 63 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 11 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध (सीज) किया गया।

अभियान के दौरान बिना आवश्यक प्रपत्रों के संचालित और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिना वैध दस्तावेज, ओवरलोड तथा बिना नंबर प्लेट या HSRP के चलने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।

इस विशेष अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्री/मालकर अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, प्रवर्तन पर्यवेक्षक तथा प्रवर्तन सिपाहियों ने भाग लिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें