मिर्गी से जूझ रही 25 वर्षीय बेटी के इलाज के लिए मां ने लगाई मदद की गुहार

मिर्गी से जूझ रही 25 वर्षीय बेटी के इलाज के लिए मां ने लगाई मदद की गुहार

जयपुर (राजस्थान)। गांधीपथ वेस्ट, लालरपुरा स्थित रूद्रा एन्क्लेव की रहने वाली चंदा भारती ने अपनी 25 वर्षीय बेटी अंजलि भागवत के इलाज के लिए समाज और देश के विशेषज्ञ डॉक्टरों से मदद की अपील की है।

परिवार के अनुसार, अंजलि भागवत को लंबे समय से मिर्गी (Epilepsy) के दौरे पड़ते हैं। लगातार उपचार के बावजूद उन्हें पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी है, जिससे पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से बेहद परेशान है।

अंजलि की माता चंदा भारती ने भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि भारत के किसी अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट या मिर्गी विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा उनकी बेटी का सफल इलाज हो जाए, तो उनके परिवार की खुशियां वापस लौट सकती हैं। उन्होंने समाजसेवियों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई है।

परिवार की ओर से उपलब्ध जानकारी:

– अंजलि भागवत
– जन्मतिथि: 24 नवंबर 1998
– माता: चंदा भारती
– जन्मतिथि: 15 मई 1976
– पता: प्लॉट नं. 20, फ्लैट नं. F-4, रूद्रा एन्क्लेव, गांधीपथ वेस्ट, लालरपुरा, जयपुर, राजस्थान
– संपर्क: 8079081262 (चंदा भारती)

यदि कोई योग्य चिकित्सक, अस्पताल या संस्था इस मामले में मार्गदर्शन या उपचार उपलब्ध करा सके, तो यह एक परिवार के लिए नई उम्मीद और खुशियां लेकर आ सकता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें