जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दी सख्त हिदायत

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मीरजापुर 20 मई 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ के लम्बित प्रार्थना पत्रो का ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसान के्रडिट कार्ड व केसीसी के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जनपद में 22 बैंकों की कुल 206 शाखाओं में से 137 ग्रामीण क्षेत्र, 22 अर्द्धशहरी क्षेत्र एवं 47 शहरी क्षेत्र में है। वाणिज्यिक बैंकों की 131 शाखाएं, ग्रामीण बैंक की 56 शाखाएं, जिला सहकारी बैंक की 16 एवं यूपीएसजीवी की 03 शाखाएं है। मार्च, 2026 तक कुल जमा रू0 14134.84 करोड़, कुल ऋण रू0 6968.29 करोड़ एवं समस्त बैंकों का औसत ऋण जमा अनुपात 49.30 प्रतिशत है। व्यावसायिक बैंकों का औसत ऋण जमा अनुपात 40.74 प्रतिशत है। जनपद के ज्यादातर बैंकों जैसे कैनरा बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इण्डियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, जिला सहकारी बैंक, आर्यावर्त बैंक, कोटेक महिन्द्रा, एवं भारतीय स्टेट बैंक का ऋण जमाअनुपात राज्य औसत 60 प्रतिशत से कम है। प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रान्तर्गत जनपद का कुल ऋण 65.84 प्रतिशत है। कृषि ऋण 30.65 प्रतिशत है तथा एमएसई, वीकर सेक्सन ऋणों का प्रतिशत क्रमशः 30.82 प्रतिशत तथा 25.17 प्रतिशत है। जनपद का कुल एनपीए 6.63 प्रतिशत है। बैठक में पीएम सूर्यघर योजना, स्वारोजगारपरक योजनाए सक्षम लघु एवं मध्यम, खादी ग्रामोद्योग, ओ0डी0ओ0पी0, मुख्य युवा स्वारोजगार, पीएम स्वानिधि योजना, माटीकला आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए लम्बित आवेदन पत्रो को यथाशीध्र निस्तारण करने का निर्देेश जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 सुशान्त सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव, उपायुक्त उद्योग, प्रबंधक लीड बैंक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें