थाने के सामने रील बनाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

थाने के सामने रील बनाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर थाना लालगंज के सामने सड़क पर रील बनाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना लालगंज पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान फिरोज पुत्र मंसूर अली, निवासी पतारकला, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में वह थाना लालगंज के सामने सड़क पर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा था।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें