
नितिन नवीन ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मिर्जापुर। नितिन नवीन, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बुधवार को विंध्याचल धाम पहुंचे जहां उन्होंने मां मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विंध्याचल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी नियंत्रित रही। नितिन नवीन के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
दर्शन के उपरांत उन्होंने संक्षिप्त रूप से कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।















