
पद्मश्री पुरस्कार-2027 नामांकन की तिथि 20 जून 2026 
मीरजापुर 25 अप्रैल 2026- विगत वर्षो की भांति आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2027 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री की उपाधियां भारत सरकार द्वारा दी जानी है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश एस0पी0 गोयल द्वारा समस्त जिलाधिकारी को भेजे गए आदेश के क्रम में अवगत कराया गया है कि आगामी वर्ष 2027 हेतु भी भारत सरकार द्वारा उक्त उलब्धियों के आनलाइन आवेदन (बेबसाइट-https://padmaawards.gov.in) किए जाने की व्यवस्था की गई है। सम्बन्धित महानुभाव/महानुभावो के बारे में संस्तुतियां राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में आनलाइन भारत सरकार को भेजा जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रो में विशिष्ट एवं उत्कृष्ठ उपलब्धी, योगदान एवं सेवा के लिए प्रश्नगत संस्तुतियां अपेक्षित की गई है। उन्होंने कहा कि यदि उक्त उपाधियो के लिए जनपद के इच्छुक महानुभाव/महानुभावो आवेदन करना चाहते है तो उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बंध में साइटेशन दो प्रतियो निर्धारित प्रपत्र में वांछित सूचना के साथ विलम्बत 20 जून 2026 तक उपलब्ध करा दे। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह ने कहा कि है कि कला,
साहित्य, शिक्षा, खेल, मेडिकल, सोशल सर्विस, साइंस, इंजीनियरिंग, लोक मामले, सिविल सेवा, ट्रेड एवं इंडस्ट्री जैसे एरिया में असाधारण योगदान देने वाले जनपद मीरजापुर के निवासी अपना आवेदन अधिकतम 10 जून 2026 तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा कर दे ताकि निर्धारित तिथि तक शासन को प्रेषित किया जा सकें।













