मिर्जापुर में मेट्रिमोनी प्लान के नाम पर 53,900 रुपये की ऑनलाइन ठगी

मेट्रिमोनी प्लान के नाम पर 53,900 रुपये की ऑनलाइन ठगी, मीरजापुर साइबर सेल ने पीड़ित को वापस कराए 20 हजार रुपये

मीरजापुर। शादी के लिए मेट्रिमोनी सेंटर का प्लान खरीदने के नाम पर हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में मीरजापुर पुलिस की साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 20 हजार रुपये वापस कराए हैं।

मामला नगर के सुन्दरघाट निवासी हरिओम गुप्ता का है। उन्होंने 10 अक्टूबर 2025 को शादी के लिए 53,900 रुपये में मेट्रिमोनी सेंटर का प्लान खरीदा था। आरोप है कि प्लान खरीदते समय जो सुविधाएं बताई गई थीं, वे उपलब्ध नहीं कराई गईं। इसके बाद उनसे लगातार अतिरिक्त पैसों की मांग की जाने लगी। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत संख्या 33110250137661 दर्ज कराई।

मामले की जानकारी मिलने पर थाना कोतवाली शहर की साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 20 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की।

खाते में धनराशि वापस आने पर पीड़ित ने मीरजापुर पुलिस की साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस टीम ने इस दौरान पीड़ित को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक भी किया और अन्य लोगों को भी ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक करने की अपील की।

कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल:

– उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष कोतवाली शहर।
– महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तव, थाना कोतवाली शहर।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें