यूपी में 61 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार

यूपी में 61 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 61 शिक्षकों का चयन किया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लोकभवन, लखनऊ में आयोजित समारोह में चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

पुरस्कार पाने वाले प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें दो वर्ष का सेवा विस्तार भी मिलेगा। चयनित शिक्षकों को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

सरकार का यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें