
मिर्जापुर में दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार
मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने 29 अगस्त को तहरीर देकर बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
मामले में अहरौरा थाने में धारा 80(2), 85 बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 1 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश बिन्द (ससुर), अजय कुमार बिन्द (पति) और रामपति देवी (सास) शामिल हैं। तीनों डकही, थाना अहरौरा के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
शांति व्यवस्था के लिए 22 लोगों पर कार्रवाई
वहीं, जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 22 व्यक्तियों का बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया।
थानावार कार्रवाई में कोतवाली देहात से 1, चिल्ह से 2, चुनार से 7, अदलहाट से 4, जमालपुर से 4, सन्तनगर से 1, हलिया से 2 और अहरौरा से 1 व्यक्ति का चालान किया गया।















