वाराणसी जोन की अन्तरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस में मीरजापुर ने मारी बाजी

वाराणसी जोन की अन्तरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस में मीरजापुर ने मारी बाजी, पहले दिन रहा अव्वल

वाराणसी जोन की 29वीं अन्तरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 के प्रथम दिवस (04 अगस्त 2026) आयोजित एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता में मीरजापुर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 114 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के कुल 07 जनपदों—मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और आजमगढ़—की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच गाजीपुर की टीम ने 64 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मीरजापुर पुलिस की इस उपलब्धि पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम में मीरजापुर ने सभी प्रतिभागी जनपदों को पीछे छोड़ते हुए अपनी श्रेष्ठ कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें