
मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, 21 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई
मीरजापुर, 6 अगस्त 2026। मीरजापुर पुलिस ने महिलाओं एवं नाबालिगों से जुड़े गंभीर मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी
थाना अदलहाट क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी मनीष पटेल उर्फ चन्दू निवासी डेहरी, थाना अदलहाट को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा उसके निजी फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रानी बाग नहर पुलिया चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी दबोचा
थाना लालगंज में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने इस्माईल निवासी करछना, जिला प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को पहले ही बरामद किया जा चुका था। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई करते हुए कठार तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
21 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कुल 21 व्यक्तियों का चालान किया।
थानावार विवरण:
– विन्ध्याचल – 2
– कोतवाली देहात – 1
– पड़री – 4
– कछवां – 3
– अदलहाट – 2
– लालगंज – 1
– जमालपुर – 3
– हलिया – 1
– जिगना – 2
– सन्तनगर – 2












