मिर्जापुर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन दिन मौसम रहेगा खराब

मिर्जापुर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन दिन मौसम रहेगा खराब

मिर्जापुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), लखनऊ द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद मिर्जापुर में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

आईएमडी के अनुसार 06 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 07 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 07 अगस्त से 08 अगस्त तथा 08 अगस्त से 09 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक भारी वर्षा की संभावना के मद्देनज़र येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और कच्चे मकानों से दूर रहें। आवश्यकता पड़ने पर ही यात्रा करें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें