मिर्जापुर में सब्जी व मसाला खेती को मिलेगा बढ़ावा

मिर्जापुर में सब्जी व मसाला खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को अनुदान पर मिलेंगे बीज व उपकरण
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला मिशन समिति (मध्य विकास योजना) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा तथा वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष मसाला फसलों तथा सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। किसानों को डीबीटी के माध्यम से अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खेती, पौधशाला, प्याज भंडारण, मिनी स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई जैसी योजनाओं का लाभ भी किसानों को दिया जाएगा।
बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समूह आधारित खेती को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं में निर्धारित अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए विभागीय अधिकारी व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र किसानों का समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें। बैठक में कृषि, उद्यान एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें