
25 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार, कछवां पुलिस की कार्रवाई
मीरजापुर। कछवां थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना कछवां पर दर्ज मुकदमा संख्या 63/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त संतोष, निवासी मधुपट्टी, थाना सुरियावा, जनपद भदोही को सोमवार को उप निरीक्षक राधेश्याम एवं पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भदोही जनपद के सुरियावा थाने में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को उप निरीक्षक राधेश्याम एवं थाना कछवां पुलिस टीम ने अंजाम दिया।















