भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीरजापुर जगदीश सिंह पटेल द्वारा मड़िहान क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को खाद्य रसद सामग्री का वितरण किया गया। माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष , क्षेत्रीय अध्यक्ष , क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं मिर्जापुर जिला अध्यक्ष एवं समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व/प्रदेश नेतृत्व द्वारा कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की मदद के आवाहन व मदद करने के क्रम में , मीरजापुर जनपद के द्वितीय मालवीय व भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल द्वारा नक्सल क्षेत्र के मडिहान जमुई बाजार अपने आवास पर सपरिवार गरीब, मजदूर वंचित लोगों के भोजन सामग्री जिसमें चावल 5kg ,आटा 2kg , आलू 2kg, बैंगन 2kg, नमक व तेल सहित कुल 30 परिवारों के लिए सामग्री पैकेट का वितरण किया। इस दौरान इस कार्यक्रम में जगदीश सिंह पटेल व उनका परिवार भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ में बूथ अध्यक्ष जमुई सुरेश विश्वकर्मा भी देखें गए।
होम समाचार