जमालपुर पुलिस ने समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से सम्बन्धित 20 हजार का इनामिया को गिरफ्तार किया

*थाना जमालपुर पुलिस द्वारा उ.प्र.गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 20 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार -*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-302/2024 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण एक्ट के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः 21.07.2025 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्र से उक्त अभियोग से सम्बन्धित पुरस्कार घोषित (20 हजार) वांछित अभियुक्त राजेश कुमार यादव निवासी भटकैया हरिद्वारी, थाना बरसठी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।