
विन्ध्य महोत्सव के समापन अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेला में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए दिया प्रशस्ति पत्र
अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलाधिकारी ने तीन वृद्ध महिलाओं को अंगवस्त्रम प्रदान कर किया सम्मानित
मीरजापुर 02 अक्टूबर 2025- मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में शारदीय नवरात्र मेला व रोडवेज परिसर में चल रहे विन्ध्य महोत्सव के अन्तिम दिन समापन अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित मेला क्षेत्र व विन्ध्य महोत्सव में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों, सफाईमित्रो को मां का चित्र, चुनरी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विन्ध्य महोत्सव समिति की तरफ से नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट संजीव कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने महोत्सव कराने व सफलता तथा सकुशल मेला सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानि किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 100 वर्ष से अधिक सकुशल जीवन व्यतीत कर रही तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 115 वर्षीय त्रिमुहानी पक्का घाट निवासी माता गुलाम उपाध्याय को भी स्मृति व अंग वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर जनपद के लोकगायक मंटू मिश्र व संजीव तिवारी, गार्विका अग्रहरि के सांस्कृतिक कार्यक्रमो में देवीगीत, भजन व कजरी की धूम रही जिसे उपस्थित श्रोताओं के द्वारा काफी सराहना की गई। विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट संजीव कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी शिखा भारती, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकरी नगर पालिका परिषद गोवा लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक सुलभ शौचालय, तीर्थ विन्ध्य विकास परिषद के रूपेश श्रीवास्तव व अंजू मौर्या सहित विन्ध्य महोत्सव में लगाए गए लेखपाल व राजस्व कर्मियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानि किया गया। पूरे मेला क्षेत्र व विन्ध्य महोत्सव में कार्यरत सफाई मित्रो को टिफिन व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानि किया गया।