
.थाना मड़िहान पुलिस द्वारा जनरल स्टोर की दुकान में अवैध रुप से भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा (मात्रा 55.8 किग्रा) बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार —*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी त्योहार-दीपावली, धनतेरस व छठ पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से पटाखों के भण्डारण व बिक्री में संलिप्त लोगो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।
दिनांक 16.10.2025 को ‘मनीष कुमार मिश्रा’ अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व ‘मुनेन्द्र पाल’ क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजाराम यादव व श्याम बदन यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत मड़िहान बाजार स्थित जनरल स्टोर की दुकान में दबिश देकर एक अभियुक्त अवधेश चौरसिया पुत्र कृष्णा चौरसिया निवासी पटेवर थाना मड़िहान मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से अवैध रुप भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा मात्रा 55.8 किग्रा(बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, रॉकेट) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0स0- 283/2025 धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*2.थाना को0कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के टेबल फैन, पार्क लाइट व नगदी बरामद —*
थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर आज दिनांकः 17.10.2025 को वादी श्यामलाल कन्नौजिया पुत्र भोलानाथ कन्नौजिया निवासी बल्ली का अड्डा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के घर से एक टेबल फैन और 4-5 नल की टोटी व खुला पड़ा एसी की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-333/2025 धारा 305(b) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 17.10.2025 को उप निरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से शास्त्री ब्रिज के पास से नामजद 02 अभियुक्तों 1. प्रद्युम्न निषाद पुत्र नन्दलाल निवासी रूखड़घाट थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर व 2. बाल अपचारी को पकड़ा गया । जिनकी निशानदेही पर चोरी का एक अदद टेबल फैन, 03 अदद नल की टोटी, 04 अदद पार्क लाइट व 2000रू0 नगद बरामद किया गया । थाना को0 कटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-333/2025 धारा 305(b),317(2) बीएनएस में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए पकडे गये अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल/ किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया ।
*3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 22 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-01
थाना को0कटरा-02
थाना को0देहात-02
थाना चील्ह-01
थाना कछवां-01
थाना लालगंज-02
थाना हलिया-02
थाना जिगना-4
थाना चुनार -02
थाना अदलहाट-03
थाना मड़िहान-02















