
फर्स्टक्राइ इटेलिटॉट्स प्री स्कूल ने वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य
मिर्जापुर। फर्स्टक्राइ इटेलिटॉट्स प्री स्कूल, मिर्जापुर की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए विंध्याचल स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध महिला-पुरुषों को अनाज, वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरित की।
विद्यालय की प्रिंसिपल ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों में सेवा, सहानुभूति और समाजसेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। बच्चों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने की बात कही।















