
मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि
*थाना अहरौरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, 03 शातिर चोर (अभियुक्त) गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गयी सामग्री बरामद —*
थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.09.2025 को वादी ओम प्रकाश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी कन्हईपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा वादी के निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरी हो जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-220/2025 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के सफल अवारण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना प्रभारी अहरौरा को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना में सुरागरसी-पतारसी एवं इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः 17.10.2025 को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम घाटमपुर में खेत में बने कमरे से 03 अभियुक्तों 1.लवकुश पटेल निवासी ग्राम मोहरपुर थाना अहरौरा मीरजापुर, 2. अमरजीत सिंह निवासी ग्राम मोहरपुर थाना अहरौरा मीरजापुर व 3. रिंकू निवासी
ग्राम घाटमपुर थाना अहरौरा मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के निशादेही पर चोरी के सामान- ब्लुटूथ-(MAK POWER 30 पीस), डाटा केबल-(MAK POWER 65-W TYPE C केबल 57 पीस), 03 सिलिंग फैन (कम्पनी MAKE POWER), 01 सिलाई मशीन-(NOVEL), स्टील का टावल स्टैण्ड 04 पीस, स्टील साबुन स्टैण्ड 04 पीस, स्टील सावर सेट 01 पीस, स्टील तौलिया स्टैण्ड 02 पीस, स्टील टोटी 01 पीस, कार्नर प्लास्टिक स्टैण्ड (03 पीस का सेट), हैण्ड वास बाक्स प्लास्टिक का 02 पीस, 01 इन्वर्टर (LUMINOUS ECO WATT NEO 950), 01 बैटरी (LUMNIOUS 220 AH), 01 सोलर पैनल 2×5 फिट TOPSUN ENERGY LTD MODEL NO.TEL (1000W) तथा बिक्री के 7100/- रूपये बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*विवरण पूछताछ —*
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 14.09.2025 को ग्राम कन्हईपुर में निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर हमलोगो द्वारा ही घर के सारे सामानों की चोरी की गयी थी । सारा सामान को हम लोग वाराणसी ले जाकर बेचने के फिराक में थे की आप द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया ।
ब्लुटूथ-(MAK POWER 30 पीस), डाटा केबल-(MAK POWER 65-W TYPE C केबल 57 पीस), 03 सिलिंग फैन (कम्पनी MAKE POWER), 01 सिलाई मशीन-(NOVEL), स्टील का टावल स्टैण्ड 04 पीस, स्टील साबुन स्टैण्ड 04 पीस, स्टील सावर सेट 01 पीस, स्टील तौलिया स्टैण्ड 02 पीस, स्टील टोटी 01 पीस, कार्नर प्लास्टिक स्टैण्ड (03 पीस का सेट), हैण्ड वास बाक्स प्लास्टिक का 02 पीस, 01 इन्वर्टर (LUMINOUS ECO WATT NEO 950), 01 बैटरी (LUMNIOUS 220 AH), 01 सोलर पैनल 2×5 फिट TOPSUN ENERGY LTD MODEL NO.TEL (1000W) ।
7100 रु0 नगद (बिक्री का)
*पंजीकृत अभियोग —* मु0अ0सं0-220/2025 धारा 305(ए),331(4),317(2) बीएनएस थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
*आपराधिक इतिहास —अभियुक्त अमरजीत सिंह उपरोक्त —*
मु0अ0सं0-86/25 धारा 305(क),331(4),317(2) बीएनएस थाना अहरौरा मीरजापुर । 
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
प्रभारी निरीक्षक सदानन्द सिंह मय पुलिस टीम थानाअहरौरा जनपद मीरजापुर ।
उप निरीक्षक मुनिराम यादव व उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।















