एपेक्स आयुर्वेदिक कॉलेज में भगवान धन्वंतरि जयंती पर पूजन एवं हवन सम्पन्न

**
चुनार: एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एण्ड हॉस्पिटल, चुनार के देवाधिदेव मंदिर में भगवान धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एपेक्स ट्रस्ट इंस्टिट्यूट के डीन प्रो. (डॉ.) सुनील मिस्त्री, आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) पी.के. सिंह, उप-प्रधानाचार्य प्रो. पी.के. राय एवं संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। पूजन एवं हवन का विधिवत संचालन आचार्य पं. नील कमल मिश्र (सहायक प्राध्यापक, संहिता-सिद्धांत विभाग, AIAMH) द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का समन्वय डॉ. निलेश दुबे (सह आचार्य, शल्य तंत्र विभाग, AIAMH) ने किया। इस आयोजन में बी.ए.एम.एस. 2020 से 2024 बैच के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी ने भगवान धन्वंतरि से आरोग्य, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।