
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी चुनार, डी.फार्म 2023-25 सप्तम बैच के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर, फार्मास्युटिक्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विभाग, आईआईटी, बीएचयू, विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कुमार सिंह, सहायक प्रोफेसर, पर्यटन प्रबंधन, बीएचयू, एपेक्स ट्रस्ट इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉ एसके सिंह एवं फार्मेसी इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य प्रो.
सुनील मिस्त्री, नर्सिंग प्रधानाचार्य प्रो गोपी एसएस एवं आयुर्वेद प्रधानाचार्य प्रो पीके सिंह की गरिमामयी उपस्थिति मे दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह के अतिथिगणों ने कहा विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की
कामना की तथा फार्मेसी क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। समस्त छात्रो को आशीर्वाद देते हुए प्रावधिक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश द्वारा डिप्लोमा इन फार्मेसी डी.फार्म 2023-25 के 39 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। एपेक्स ट्रस्ट इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉ एसके सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए छात्रों द्वारा निरंतर 7 वर्षों से स्थापित किए गए शत-प्रतिशत परिणाम एवं उच्च कोटि का अनुशासन बनाए रखने की प्रशंसा की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में फार्मेसी के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। समारोह का संचालन फैकल्टी सुल्तान एवं अनुराधा द्वारा किया गया।















