रानीबारी ग्राम में बिजली बिल राहत योजना का कराया गया प्रचार-प्रसार

रानीबारी ग्राम में बिजली बिल राहत योजना का प्रचार-प्रसार
रानीबारी ग्राम पंचायत में बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जे.ई. नरेंद्र सिंह ने किया।

उन्होंने ग्रामीणों को योजना के लाभ, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ना और उन्हें सरकारी सुविधा का लाभ दिलाना रहा।

अभियान के दौरान लाइन स्टाफ अतुल जायसवाल, कमलेश कुमार, अनुज, विनोद कुमार उर्फ घन्टू, तथा छविनाथ उर्फ देवा भी मौजूद रहे।

टीम ने घर–घर जाकर ग्रामीणों को बताया कि योजना में नियमित बिल जमा करने वालों, कम खपत वाले उपभोक्ताओं और पात्र परिवारों को बड़ी राहत दी जाएगी।
ग्रामीणों ने अभियान की सराहना की और बड़ी संख्या में योजना के लिए आवेदन करने की बात कही।