मिर्जापुर के पत्रकार राजकिशोर विश्वकर्मा का निधन, 10 दिसंबर को होगा तेरहवीं संस्कार

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के ग्राम खुटहा कलवारी माफी निवासी पत्रकार राजकिशोर विश्वकर्मा के निधन से क्षेत्र के पत्रकार समाज में शोक की लहर है। उनका निधन 28 नवंबर 2025 को हो गया था। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। परिजनों के मुताबिक काफी दिनों से उनका शुगर का इलाज चल रहा था शुगर लो होने की वजह से वह जीवन संघर्ष में हार गए।

परिवार द्वारा जारी सूचना के अनुसार कर्मकांड से जुड़े कार्यक्रम इस प्रकार हैं—

सप्तम दिवस : 7 दिसंबर 2025, दिन रविवार

तेरहवीं संस्कार : 10 दिसंबर 2025, दिन बुधवार

दोनों कार्यक्रम ग्राम खुटहा कलवारी माफी स्थित उनके निवास स्थान पर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ परिजन, ग्रामीण और पत्रकार बंधु उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इस बीच जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने भी गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजकिशोर विश्वकर्मा निर्भीक, संवेदनशील और सामाजिक सरोकारों वाले पत्रकार थे। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

पत्रकार समाज सहित क्षेत्र के लोगों ने भी राजकिशोर विश्वकर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।