
थाना को0कटरा क्षेत्रान्तर्गत एक युवक द्वारा युवती पर ब्लेड से वार करके चोट पहुंचाने से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार —*
दिनांकः05.12.2025 को डॉयल यूपी-112 के माध्यम से एक युवती को एक व्यक्ति द्वारा ब्लेड से घायल कर दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके सम्बन्ध में उसके भाई की तहरीर पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-374/2025 धारा 333,351(3),109(1),61 बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। 
“सोमेन बर्मा”वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 04 पुलिस टीमें गठित की गयी। गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः07.12.2025 को
उपरोक्त घटना के षड़यत्र में शामिल 02 अभियुक्तों 1. ईलू उर्फ इरशाद कंतित थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 2. मो0राजू निवासी कचहरी थाना कैंट जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।















