
दो दिवसीय ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2026’ 17 व 18 अप्रैल को आयोजित

मिर्जापुर। दुग्ध विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दुग्ध विकास विभाग द्वारा दो दिवसीय ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2022’ का आयोजन 17 और 18 अप्रैल को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अप्रैल को होगा मार्स हाल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास, पशुधन एवं राजनीतिक पेंशन धर्मपाल सिंह जी की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न होगा, जिसका लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से विकास भवन के सभागार में सजीव प्रसारण किया जाएगा एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ।

महोत्सव के दौरान प्रदेश के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं निवेशकों को विभाग की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही डेयरी क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण को लेकर विचार-विमर्श एवं विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। कार्यक्रम में चयनित लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि का हस्तांतरण भी किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, महोत्सव में बड़ी संख्या में पशुपालकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान विभाग की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा और पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से भी परिचित कराया जाएगा। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जाएगा।
महोत्सव का सीधा प्रसारण यूट्यूब व अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सकें और लाभ उठा सकें।















