मिर्जापुर के जंगीरोड क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान, 7 पर एफआईआर दर्ज

जंगीरोड क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान, 7 पर एफआईआर दर्ज

मिर्जापुर। गर्मियों में बढ़ते विद्युत लोड और ऊर्जा खपत के बीच विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जंगीरोड उपखंड कार्यालय की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी दीपक पटेल के निर्देशन में चले इस अभियान में अवर अभियंता पंकज कुमार सहित लाइन स्टाफ की टीम शामिल रही।

अभियान के दौरान घंटाघर, सिविल लाइन, वासलीगंज, पक्की सराय, गिरधर चौराहा और भटवा की पोखरी क्षेत्रों में व्यापक रूप से उपभोक्ताओं की जांच की गई। चेकिंग में कुल 11 विद्युत अनियमितताएं पाई गईं, जबकि बिजली चोरी के 7 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी दंडनीय अपराध है, इससे विभाग को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही अन्य उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और अवैध तरीके से कटिया डालकर बिजली प्रयोग से बचें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें