मीरजापुर, अपहरण के आरोपी व एनडीपीएस की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

मीरजापुर पुलिस की कार्रवाई: अपहरण के आरोपी व एनडीपीएस की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, 23 का चालान

मीरजापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक आरोपी तथा एनडीपीएस एक्ट की वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में 23 व्यक्तियों का चालान भी किया गया।

थाना चिल्ह पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विकास कुमार निवासी राजापुर परियत, थाना बरसठी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। इस संबंध में 23 अप्रैल को पीड़िता की माता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वहीं, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्ता राजकुमारी उर्फ गुड़िया निवासी लोहदीकला को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पूर्व में दर्ज मुकदमे में फरार चल रही अभियुक्ता की तलाश के दौरान की गई। पुलिस ने अभियुक्ता के पास से 2100 रुपये भी बरामद किए हैं और उसे न्यायालय भेज दिया गया।

इसके अलावा जनपद में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 23 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं में चालान किया। इसमें कोतवाली कटरा व चुनार में 4-4, अदलहाट में 3, जिगना में 2 तथा ड्रमंडगंज व मड़िहान में 5-5 लोगों पर कार्रवाई की गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें