मिर्जापुर में दुर्लभ ‘सेंधवार’ मृत मिलने से हड़कंप, वन्यजीव प्रेमियों में चिंता

मिर्जापुर में दुर्लभ ‘सेंधवार’ मृत मिलने से हड़कंप, वन्यजीव प्रेमियों में चिंता

मीरजापुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बजाजी पक्के घाट रोड पर गंगा किनारे दुर्लभ वन्यजीव लगभग 3 फीट का‘सेंधवार’ मृत अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब सड़क किनारे पड़े इस जीव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना अन्य लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि ‘सेंधवार’ नाम से पहचाना जाने वाला यह जीव आमतौर पर गंगा किनारे के क्षेत्रों में ही देखने को मिलता है और काफी दुर्लभ माना जाता है। ऐसे में इसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके के लोगों ने आशंका जताई है कि संभवतः किसी ने इसे मारकर यहां फेंक दिया हो, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन्यजीवों और पशु प्रेमियों में चिंता देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह के दुर्लभ जीवों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए।

सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद इस जीव की मौत के असली कारणों का खुलासा कब तक हो पाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें