एपेक्स आयुर्वेदिक कॉलेज में “शिशिक्षा” इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

चुनार, मिर्जापुर | 11 मई 2026
एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार, मिर्जापुर में राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग के निर्देशानुसार “शिशिक्षा” इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेदिक इंटर्न छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं व्यवहारिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान करना है जिससे वे भविष्य में बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं दे सकें।

इस अवसर पर एपेक्स के डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. राय, नर्सिंग प्रधानाचार्य प्रो. गोपी एस.एस. , पंचकर्म विभागाध्यक्ष प्रो. भावना द्विवेदी, डॉ जीवन के जोस, डॉ मनोज सिंह, शल्य तंत्र विभाग प्रो. अभिषेक पाठक एवं डॉ. निलेश दुबे, स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष प्रो. रंजू चौरसिया व सिरीशा गांधी यादव, आकांक्षा कपूर, कायचिकित्सा विभाग से डॉ. गौरी चौहान, डॉ पीपी पांडा, कौमारभृत्य विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति मौर्य, डॉ प्रिया हर्षद रसाने, डॉ स्नेहल, संहिता सिद्धांत डॉ सोनल भालचंद्र अलापुरे, रोग निदान प्रो रवींद्र दशवंत व सुवर्णाभागवत, क्रिया शरीर, डॉ मोनिका सिंह, स्वास्थ्यवृत्त एवं योग डॉ कुलाल सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरि पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

एपेक्स के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ अस्थि एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि शिशिक्षा कार्यक्रम विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान से व्यावहारिक चिकित्सा तक की अवधारणा के अनुरूप व्यवहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान करेगा जिससे वे समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम बन सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हॉस्पिटल ओरिएंटेशन, क्लिनिकल ट्रेनिंग, मेडिकल रिकॉर्ड्स एवं डॉक्यूमेंटेशन, NABH मानकों की जानकारी, कम्युनिकेशन स्किल्स तथा प्रोफेशनल एथिक्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही पंचकर्म, शल्य, शालाक्य, इमरजेंसी एवं कैजुअल्टी मैनेजमेंट, PHC एवं पब्लिक हेल्थ एक्सपोजर, डिजिटल हेल्थ एवं ABDM ट्रेनिंग सहित विभिन्न विभागों में व्यावहारिक अनुभव भी कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित नागर, एसो. प्रोफेसर, द्रव्यगुण विभाग एवं डॉ. अंजली गौतम, एसि. प्रोफेसर द्वारा किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें